Jaijaipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी नारी शक्ति की भागीदारी : जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा

सक्ती. नारी शक्ति वंदन को लेकर जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और सशक्त भागीदारी को नई दिशा मिली है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भागीदार बनाने का कार्य किया है.

 



उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और इतिहास में नारी शक्ति को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया है. रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती, अहिल्याबाई होल्कर, झलकारी बाई जैसी वीरांगनाओं ने साहस और नेतृत्व की मिसाल कायम की. आज उसी गौरवशाली परंपरा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

जिपं सभापति सुशीला सिन्हा ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के जीवन को आसान और सम्मानजनक बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं शुरू कीं. उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली, प्रधानमंत्री आवास योजना से महिलाओं को घर का अधिकार मिला, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से बेटियों के प्रति समाज की सोच बदली, वहीं जनधन योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में आगे बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन जैसा ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. इससे देश की मातृशक्ति को नई पहचान और मजबूत भागीदारी मिलेगी. जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा ने आगे कहा कि भाजपा हमेशा से महिला सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है. आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, व्यापार, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, जिसका श्रेय केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों को जाता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे आगे आएं, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति सबसे बड़ी ताकत बनेगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Transfer News : तहसीलदार और नायब तहसीलदार के तबादले, कलेक्टर ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!