Janjgir-Pamgarh Suicide : बुजुर्ग ने पेड़ पर लगाई फांसी, मौके पर पहुंचकर पामगढ़ पुलिस ने शुरू की जांच

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के खरखोद गांव में पेड़ पर बुजुर्ग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक बुजुर्ग का नाम बिंदराम पटेल है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया है. मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.

 



दरअसल, खरखोद गांव में बुजुर्ग के पेड़ पर शव लटकते देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी. फिर पुलिस को सूचना दी गई. मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, सुसाइड का कारण अज्ञात है. परिजन के बयान के बाद खुदकुशी की वजह स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!