Sakti News : वेदांता पावर प्लांट हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, सांसद कमलेश जांगड़े ने केंद्र सरकार के मंत्रियों को लिखा पत्र, श्रमिक सुरक्षा पर उठाए सवाल, डिटेल में पढ़िए…

सक्ती. जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े ने जिला सक्ती स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण बॉयलर हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है.

 



पत्र में सांसद ने बताया कि हादसे में लगभग 20 श्रमिकों की मौत हुई है, जबकि 16 से अधिक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में जारी है. कुछ श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य की इलाज के दौरान मृत्यु हुई. सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि यह घटना उद्योगों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, प्रशासनिक लापरवाही और श्रमिकों की सुरक्षा में गंभीर कमी को दर्शाती है. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए तथा जिले के अन्य उद्योगों की भी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Transfer News : तहसीलदार और नायब तहसीलदार के तबादले, कलेक्टर ने आदेश जारी किया...

साथ ही, उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए श्रमिकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : महानदी उफान पर, शबरी सेतु से 6 फीट ऊपर बह रहा पानी, आवागमन बंद होने से कई जिलों से सम्पर्क टूटा, कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे...

Related posts:

error: Content is protected !!