Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया, पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, पर्यावरण को स्वच्छ रखने ली गई शपथ

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम में महाविद्यालय के संरक्षक डॉ. जे.के. जैन मुख्य वक्ता रहे. उन्होंने पृथ्वी दिवस के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है, ताकि हम अपनी धरती को प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से बचा सकें.

 



डॉ. जैन ने कहा कि धरती का संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने “धरती बचाओ, जीवन बचाओ” विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. विश्व पृथ्वी दिवस 2026 की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्रदूषण नियंत्रण और प्लास्टिक मुक्त भारत जैसे विषयों पर रचनात्मक पोस्टर बनाकर अपने विचार व्यक्त किए. डॉ. जैन ने बताया कि इस वर्ष की थीम यह संदेश देती है कि पर्यावरण को बचाना किसी एक सरकार या चुनाव पर निर्भर नहीं है. असली बदलाव आम लोगों, समुदायों, शिक्षकों, कामगारों और परिवारों के रोज़ के छोटे-छोटे कदमों से आएगा. 2026 में फोकस रिन्यूएबल एनर्जी, क्लीन इलेक्ट्रिसिटी और कम्युनिटी लेवल पर एक्शन पर है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Big News : अकलतरा में जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष रजनी साहू की थार कार में बदमाशों ने की तोड़फोड़, कार हुई क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऊर्जा बचत, कचरा प्रबंधन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं. अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ ली.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ बड़ी खबर : राजस्व महकमे में फेरबदल.. कई तहसीलों में बदले गए चेहरे... तमनार, लैलूंगा के तहसीलदार बदले गए...

इस कार्यक्रम में डॉ.प्रतिमा रानी द्विवेदी, ओमप्रकाश सोनी, अरविंद कुमार, संजीव चौहान, श्वेता सिंह चंदेल, दुर्गा टण्डन, संध्या सिंह, कमलकांत साहू, नवीन आदित्य, नगेंद्र कुमार जांगड़े, अनुज जैन, राहुल राठौर, अर्जुन दास मोहले, संजना भास्कर, सोनम साहू, प्रिया खरे, श्रद्धा राठौर, सरिता पटेल, भूपेन्द्र कुमार, चंद्ररुपा कश्यप, अशोक पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, पायल दास, हितेश्वरी कश्यप, सूरज रत्नाकर, रश्मि मरकाम, कृष्णकांत चंद्राकर, समरीन मिर्जा, राजेश कुमार, मनीष गंधर्व, आकाश दास, नीरज निर्मलकर, बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप, राजेश साहू, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, एनसीसी के कैडेट एवं समस्त महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Crocodile News : कोटमीसोनार गांव में तालाब के पास फिर से मगरमच्छ मिला, क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा गया...
error: Content is protected !!