Akaltata News : बनाहिल में 3 मई को मानवता का मेला, दिव्यांगों को मिलेंगी ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर एवं बैसाखी 22 डॉक्टर करेंगे विभिन्न बीमारियों का निशुल्क इलाज, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल एवं भारतीय जैन संगठना बिलासपुर की पहल…

अकलतरा. ग्रामीण अंचल में मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल एवं भारतीय जैन संगठना, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में 3 मई 2026, रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि शिविर विशेष रूप से समाज के उस वर्ग के लिए है जो शारीरिक समस्याओं से जूझ रहा है। चलने-फिरने में असमर्थ व शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को निशुल्क ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर एवं बैसाखी का वितरण किया जाएगा।



इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 26 अप्रेल को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

शिविर में 22 रोग विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे। यहां मोतियाबिंद एवं आंख से जुड़ी विभिन्न परेशानियों की जांच कर मरीजों को दवाइयां दी जाएंगी। इसके साथ ही फिजियोथेरेपी व होम्योपैथी से संबंधित 3 माह का मुफ्त इलाज भी मुहैया कराया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि समाज के वंचित वर्ग के लोगों को शिविर में मुफ्त कपड़ों का भी वितरण किया जाएगा, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : कृषि विभाग द्वारा 'साथी फेस-2 एवं बीज उत्पादन कार्यक्रम के क्रियान्वयन व संचालन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया...

error: Content is protected !!