Kharod News : छात्र गौरव देवांगन को कक्षा 10 वीं में अंग्रेजी माध्यम से 93.33 % अंक हासिल कर उत्कृष्ट सफ़लता मिली…

खरौद. माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में नगर के प्रतिभाशाली छात्र गौरव देवांगन ने कक्षा 10 वीं में अंग्रेजी माध्यम से 93.33 % अंक हासिल कर उत्कृष्ट सफ़लता प्राप्त की है. इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे नगर मे खुशी और गर्व का माहौल है. गौरव देवांगन, रमेश कुमार देवांगन (प्रधान पाठक ) के पुत्र हैं. उनकी निरन्तर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें यह सफ़लता दिलाई है. गौरव, लिटिल फ्लावर पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल शिवरीनारायण का छात्र है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : इस IFS को मिली छग राज्य विकास निगम के संचालक की जिम्मेदारी, राज्य शासन ने आदेश जारी किया...

गौरव देवांगन, सुकुल पारा खरौद का निवासी है, जो कि मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं. गौरव का लक्ष्य भविष्य में सिविल सर्विस में जाना है. अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, शिक्षकों और गुरुजन के मार्गदर्शन को दिया है. उनकी सफ़लता पर परिजन, मित्रों और नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Pratibha Samman : घिवरा स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 31 अगस्त को, कॅरियर मार्गदर्शन का भी होगा आयोजन, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष, एसपी समेत अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!