JanjgirChampa Big News : धान खरीदी में बड़ा घपला, 1 करोड़ 29 लाख के धान का गबन, 7 कर्मचारी-हमाल पर हुई FIR, 4739 क्विंटल धान का गबन, एफआईआर के बाद हड़कम्प…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में धान खरीदी में फिर बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है. जिले के 3 धान खरीदी केंद्रों कीरित, कड़ारी और बिर्रा में 4739 क्विंटल धान का गबन किया गया है. गबन धान की कीमत 1 करोड़ 29 लाख रुपये है. मामले के सामने आने के बाद अलग-अलग 3 थाना नवागढ़, बिर्रा और बाराद्वार में 7 कर्मचारियों, हमाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है, जिसमें संस्था प्रबंधक, खरीदी प्रभारी, ऑपरेटर और हमाल शामिल है. फिलहाल, सभी 7 आरोपी कर्मचारी, हमाल फरार है.

 



कीरित खरीदी केंद्र में 926 क्विंटल धान का गबन हुआ है, जिसमें 31 लाख 21 हजार 551 रुपये है. यहां प्रभारी संस्था प्रबंधक ओमकार पटेल, उपार्जन केंद्र प्रभारी निशिकांत पटेल और हमाल दीपक कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. इसी तरह, बिर्रा धान खरीदी केंद्र में 1347.50 क्विंटल धान का गबन हुआ है, जिसकी कीमत 42 लाख 64 हजार 650 रुपये है. यहां प्रभारी संस्था प्रबंधक एवं उपार्जन केंद्र प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर, कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक देवांगन के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. इसी तरह कड़ारी खरीदी केंद्र 1902.20 क्विंटल धान का गबन हुआ है, जिसमें 59 लाख 75 हजार 324 रुपये है. यहां धान उपार्जन केंद्र प्रभारी अनमोल सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर कुश सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी अमित साहू ने बताया कि एफआईआर के बाद इन कर्मचारियों को हटाया जाएगा. जिले के 129 में से 3 खरीदी केंद्र में 4 हजार 739 क्विंटल धान का गबन किया गया है. इसके बाद, एफआईआर दर्ज किया गया है. गबन धान की कीमत 1 करोड़ 29 लाख रुपये है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big News : कांग्रेस, भाजपा एवं निर्दलीय सभी 20 पार्षदों ने मोर्चा खोला, धरना देकर प्रदर्शन किया, इस बात से नाराज हैं पार्षद... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!