Janjgir Big News : खेत में मिली किसान की लाश, खेत देखने गया था किसान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का होगा खुलासा

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के पिसौद गांव के खेत में किसान लक्ष्मी नारायण साहू की लाश मिली है. पुलिस ने मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.

 



दरअसल, पिसौद गांव का लक्ष्मी नारायण साहू, पचरिया तालाब के पास अपने खेत को देखने गया था. बहुत देर घर वापस नहीं आने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान खेत में लक्ष्मी नारायण साहू की लाश मिली. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत के कारण का पता चल सकेगा. आखिरकार किस वजह, से किसान लक्ष्मी नारायण साहू की मौत हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : नहर में बने ब्रिज को प्रशासन ने JCB से तोड़ा, विधायक और मोहल्लेवासियों ने उठाए सवाल, कहा, 'शहर में जगह-जगह नहर में बने ब्रिज, तब कहां थे अफसर', केवल एक जगह कार्रवाई किए जाने से मोहल्लेवासियों में आक्रोश, अफसरों पर मनमानी करने का आरोप...
error: Content is protected !!