JanjgirChampa Big News : करही गोलीकांड और हत्या के मामले में 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, बिलासपुर में IG और जांजगीर में विधायक से मिला पीड़ित परिवार, मृतक युवक के पिता और विधायक ने कहा, सांसद ने भी कहा… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में गोलीकांड और हत्या के मामले में 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. पीड़ित परिवार ने बिलासपुर में आईजी से भेंटकर बदमाशों को पकड़ने की मांग की, वहीं जांजगीर में विधायक ब्यास कश्यप से मिलकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई. 15 दिन बाद भी बदमाशों के नहीं पकड़े जाने से पीड़ित परिवार ने नाराजगी जाहिर की है और मृतक युवक आयुष के पिता सम्मेलाल कश्यप ने कहा है कि रेत खनन की वजह से हत्या हुई है और कुछ पहुंच वाले लोगों का नाम उन्होंने पुलिस को बताया है, फिर भी पुलिस अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर पाई है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने कहा है कि पुलिस आज तमाम तकनीक से लबरेज है, फिर भी बदमाश, पुलिस की पकड़ से बाहर है, यह बड़ा सवाल है ? पुलिस चाहे तो पाताल से बदमाशों को पकड़ सकती है.
इधर, जांजगीर-चाम्पा की बीजेपी सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा है कि वारदात जिसने भी की है, उस पर पुलिस कार्रवाई करे. कलेक्टर, एसपी को इसके लिए कहा गया है. साथ ही, रेत के अवैध उत्खनन पर भी रोक लगाने कहा गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

आपको बता दें, 23-24 अप्रेल की दरमियानी रात करही गांव में 19 साल के युवक आयुष कश्यप की हत्या की गई थी और उसका छोटा भाई आशुतोष कश्यप घायल हुआ था. वारदात के बाद 35 पुलिसकर्मियों की टीम बदमाशों की तलाश में लगी है. हजारों CCTV की जांच की जा चुकी है और हजारों कॉल डिटेल खंगाले जा चुके हैं, वहीं 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!