Janjgir-Akaltara Fire : अकलतरा नगरपालिका के कचरा संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग, 1 टीपर और 7 रिक्शे जले, कबाड़ पड़े 10 पुराने रिक्शे भी जल गए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा नगरपालिका के कचरा संग्रहण केंद्र में भीषण आग लगने की वजह से 1 टीपर और 7 रिक्शे जल गए. साथ ही, आग फैलने की वजह से 10 पुराने कबाड़ के रिक्शे भी जल गए. बाद में, कड़ी मशक्कत के बाद 2 दमकल ने आग पर काबू पाया गया.



दरअसल, अकलतरा नगर पालिका के कचरा संग्रहण केंद्र में भीषण आग लगने से 1 टीपर, 7 रिक्शे और 10 पुराने कबाड़ के रिक्शे जल गए. घटना की जानकारी मिलते ही 2 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और उसके बाद आग पर काबू पाया गया. इधर, शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लगने की आशंका जताई जा रही है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  जांजगीर-चाम्पा बड़ी खबर : करही गोलीकांड और हत्या का मामला, SP विजय पांडेय पहुंचे करही गांव, 6 हफ्ते की ट्रेनिंग हैदराबाद से लौटते ही पहुंचे घटनास्थल, SP ने पीड़ित परिजन से भेंट की, बदमाशों को पकड़ने शुरू किया 'ऑपरेशन हंट', 24 दिन बाद भी बदमाशों का पता नहीं चला...

error: Content is protected !!