Kisaan School : प्राकृतिक खेती का मॉडल देखने किसान स्कूल बहेराडीह पहुंची क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण लें रहीं प्रशिक्षण

जांजगीर-चाम्पा. ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में इस समय ग्रामीण क्षेत्र में क़ृषि और पशुपालन कारोबार को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर काम कर कर रही जिले के बिहान की क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियों को 12 दिवसीय सब्जी खेती व नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण में सब्जी और सब्जी, फल फूल की नर्सरी तैयार करने, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, खेती में रासायनिक खाद का दुष्प्रभाव, जैविक खाद, कीट नियंत्रण हेतू विभिन्न उपाय प्रोजेक्टर के माध्यम से मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव के द्वारा दिया जा रहा है. इसके साथ ही संस्थान के निदेशक लक्ष्मीनारायण सिंकू, फेकेल्टी अरुण पाण्डेय व उत्तम राठौर ने वित्तीय साक्षारता के बारे में जानकारी दिया जा रहा है.



इसे भी पढ़े -  Jangir Big Update : ओवरब्रिज पर स्कोर्पियो पलटने का मामला, बिलासपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान ड्राइवर और छात्र की हुई मौत...

इसी प्रकार जिला पंचायत बिहान कार्यक्रम के जिला मिशन प्रबंधक उपेंद्र कुमार दुबे और रेशम लाल नामदेव द्वारा क़ृषि सखी और पशु सखियों को फील्ड में बेहतर कार्य करने कई टिप्स दिए। प्रशिक्षण के दरमियान बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल का भ्रमण कराया गया, जहां प्राकृतिक खेती का मॉडल तथा सब्जी उगाने की चार मंजिला खेती तकनीक का अवलोकन किया.

भ्रमण तथा प्रशिक्षण में प्रीति कुमारी बरेठ पचोरी, हेमलता श्रीवास, लीना सूर्यवंशी हथनेवरा, सरिता बनवा, मधु कर्ष अफरीद, प्रेमलता केवट, उत्तरा पटेल नागारीडीह, सुकांति पटेल भठली,राधिका महंत, गीता साहू झर्रा, ज्योति बरेठ, उर्मिला बरेठ अमरुआ, रामकुमारी कुर्रे बालपुर, अंजू सूर्यवंशी, कुसुमलता सूर्यवंशी चोरिया, कविता यादव, सरिता देवी सूर्यवंशी मोहगांव,सुरेखा यादव कमरीद, निशा वैष्णव उच्चभिट्ठी, सुनंदा लदेर, पूनम देवी यादव भागोडीह, चन्द्रकला चंद्रा, कलेशी वर्मा संजय ग्राम, फूल सुंदरी पटेल, रश्मि साहू परसापाली, योगेश्वरी चंद्रा बंसुला आदि शामिल रही. इस अवसर पर ग्राम बहेराडीह की पशु सखी पुष्पा यादव व किसान स्कूल टीम के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir ASI Line Attatch : पुलिस अधीक्षक ने ASI को लाइन अटैच किया, ...इस लापरवाही पर हुई कार्रवाई, देखिए आदेश...

error: Content is protected !!