Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

सिंघीतराई, सक्ती. वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण देने के लिए सक्ती जिले के ग्राम पंचायत सिंघीतराई में केंद्र की शुरूआत की है. इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघीतराई, निमोही और ओड़ेकेरा के लगभग 60 बालक-बालिकाओं ने निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराया है. 90 दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को कंप्यूटर फंडामेंटल, एम.एस. आफिस, इंटरनेट आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. वेदांता की इस पहल के प्रति प्रशिक्षुओं और उनके माता-पिता में जबरदस्त उत्साह है.

 



वेदांता पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजिंदर सिंह आहूजा ने कहा है कि तकनीकी तौर पर दुनिया निरंतर आगे बढ़ रही है. विशेषकर कंप्यूटर के क्षेत्र में नित नए नवाचार हो रहे हैं. एआई के आगमन के बाद दुनिया पूरी तरह से बदल गई है. ऐसे में कंप्यूटर की जानकारी के बिना तेजी से हो रही प्रगति में भागीदारी कर पाना संभव नहीं है. चूंकि ग्रामीण क्षेत्रों में कंप्यूटर प्रशिक्षण की सुविधा कम होती है, इस दृष्टि से अपने प्रचालन क्षेत्र के नागरिकों की मांग पर वेदांता पावर ने कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की शुरूआत की है. इस केंद्र से प्रचालन क्षेत्र के बच्चे कंप्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण लेकर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं. आहूजा ने इस बात पर प्रसन्नता जताई है कि कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में बड़ी संख्या में क्षेत्र के बालक-बालिकाओं ने पंजीयन कराया है. उन्होंने प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उत्तरोत्तर प्रगति में वेदांता पावर की ओर से उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Fire : थ्रेसर मशीन से धान की मिंजाई करते समय ट्रैक्टर इंजन में आग लगी, मौके पर मची अफरातफरी...

1200 मेगावॉट क्षमता के वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट के कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीकृत मनीषा सिदार बताती हैं कि वह खरसिया के एमजी कॉलेज में बी.एससी. बायोलॉजी की छात्रा हैं. मनीषा कहती हैं कि उनके गांव सिंघीतराई में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र खुलने से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है. विशेषकर ऐसे विद्यार्थी केंद्र से लाभान्वित हो रहे हैं जिनके परिवारों के पास सीमित संसाधन हैं. डभरा डिग्री कॉलेज में बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा चंद्रकला रौतिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए गांव में ही कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की उपलब्धता उत्कृष्ट पहल है. स्वामी आत्मानंद स्कूल, खरसिया की 12वीं कॉमर्स की छात्रा भूमि डनसेना, 12वीं बायोलॉजी के विद्यार्थी अमन डनसेना सहित अनेक विद्यार्थियों ने कहा कि चूंकि आज सभी काम कंप्यूटर से होते हैं ऐसे में छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी है कि वे नई तकनीकें सीखकर स्वयं को अपडेट रखें.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : निजी खाद दुकानों से 2638 बोरी खाद जब्त, कृषि विभाग की टीम ने की कार्रवाई, विक्रय प्रतिष्ठान पर सीलबंद हुई कार्रवाई...

वेदांता पावर के कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक संजय कृष्ण डनसेना ने बताया कि कक्षाएं दो बैच में संचालित हैं. कंप्यूटर सीखने के लिए कक्षा 10वीं से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक के विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है. सभी विद्यार्थी कंप्यूटर सीखने में रूचि और उत्साह प्रदर्शित कर रहे हैं. कक्षाओं के माध्यम से प्रशिक्षु पठन-पाठन संबंधी रोजमर्रा के अनेक कार्य कंप्यूटर पर करने में दक्ष हो जाएंगे. संजय कृष्ण ने यह भी बताया कि सिंघीतराई क्षेत्र के लगभग 12 किलोमीटर के दायरे में कोई भी कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र मौजूद नहीं है. इस वजह से सीमित आय वाले परिवारों के विद्यार्थी दूर जाकर कंप्यूटर सीखने में असमर्थ थे. आने-जाने के लिए विद्यार्थियों को समय पर साधन भी नहीं मिल पाता है. सिंघीतराई में ही केंद्र के खुल जाने से अब वे अपनी सुविधा से बिना कोई खर्च कंप्यूटर सीख सकते हैं.

error: Content is protected !!