Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ कृषि विभाग के अफसर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बनकर कृषि उप संचालक राकेश शर्मा ने कार्रवाई की है. किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया. फिर नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया है और गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

कृषि विभाग द्वारा की गई अनोखी कार्रवाई के बाद खाद की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों में हड़कम्प है. आपको बता दें, जिले में हफ्ते भर से लगातार कार्रवाई की जा रही है और सैकड़ों बोरी खाद की जब्ती की जा चुकी है. निजी केंद्रों के संचालकों को नोटिस जारी किया गया है, वहीं नियमों के उल्लंघन पर सैकड़ों बोरी खाद की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!