Janjgir : ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 मनाया गया

जांजगीर-चाम्पा. प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के खेल उद्यान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में फलदार एवं क्षायादार पौधों का रोपण किया गया। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के प्रबंधक आलोक अग्रवाल, डॉ गिरिराज गढ़ेवाल व प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह, उप-प्राचार्य भिष्मिता साहू के नेतृत्य में एवं उपस्थित कर्मचारी योगेश उपाध्याय, प्राची पाठक, सनत सुर्यवंशी, प्रकाश पांडेय एवं ग्रुप डी स्टाफ के सहकर्मीयों द्वारा हरित क्रांति का संकल्प लिया गया की आने वाले वर्षो में पर्यावरण की सुरक्षा बनाए रखेगें एवं जागरूकता बनाए रखेगें।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : जिला अस्पताल की भर्ती में गड़बड़ी के मामले ने तूल पकड़ा, विस में विधायक ब्यास कश्यप द्वारा मुद्दा उठाने के बाद राज्य स्तरीय टीम करेगी जांच, प्रोत्साहन राशि में बड़ी धांधली, विधायक ने कहा, 'दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई'

विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण के कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए जैसे- कटहल, अमरूद, बदाम, नींबू, नीम एवं गुलमोहर। वृक्ष, जल व जीवन वायु के मूल स्त्रोत होते है तथा प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन काल में स्वयं के लिये वृक्षारोपण करना चाहिये इस बात पर चर्चा की गई। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी के वार्षिक परियोजना में इको क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षक हेतु इको क्लब का गठन किया जाता है जिसके मुख्य सदस्य स्कूल के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ सम्मिलित होकर कार्य करते है। प्रत्येक छात्र अपने जन्म दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण करते है एवं उसकी देख भाल भी करते है। ऐसे कार्यक्रम द्वारा बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदना एवं सद्भावना का निर्माण होता है और पेड़-पौधों के महत्ता एवं महत्व की जानकारी प्राप्त करते है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : अकलतरा में ISI स्लीपर सेल पकड़ाने का मामला, पुलिस ने 5 दिनों की रिमांड पर लिया, पूछताछ में कई खुलासे, अब इस बड़े कानून के तहत भी होगी कार्रवाई...
error: Content is protected !!