JanjgirChampa Police Action : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई, 250 से ज्यादा चालकों को पकड़ा, 60 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने भेजा… पुलिस कार्रवाई के ये रहे सकारात्मक परिणाम… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जांच कर 5 महीनों में 250 से ज्यादा चालकों को पकड़ा है, जो शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे. पुलिस ने प्रकरण बनाकर कोर्ट में पेश किया, जहां ड्राइवर्स को जुर्माना किया गया है. ड्रिंक एंड ड्राइव केस में 60 वाहन चालकों के लाइसेंस भी निरस्त करने परिवहन विभाग भेजा गया है. पुलिस की सख्ती के बाद सड़क हादसे में 30 फीसदी तक कमी आई है.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

एडिशनल एसपी ( ट्रैफिक ) उदयन बेहार ने बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव की वजह से जिले में सड़क हादसे में वृद्धि हो रही थी. इसे देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की टीम द्वारा शाम से रात 9 बजे तक मुख्य मार्ग में ड्रिंक एण्ड ड्राइव की जांच की जाती है और लोगों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने को लेकर जागरूक भी किया जाता है. पुलिस की सक्रियता का असर है कि बीते 5 माह के आंकड़ों के लिहाज से सड़क हादसे में 30 फीसदी कमी आई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!