Janjgir-Sheorinarayan Big News : 14 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा, और 1 लाख 3 हजार 8 सौ रुपये और 3 बाइक, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने सिंघुल गांव में छापेमार कार्रवाई कर 14 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है और 1 लाख 3 हजार 8 सौ रुपये, 3 बाइक को जब्त किया है. सभी जुआरी, कसडोल और गिधौरी क्षेत्र के हैं. पुलिस ने मामले में जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

 



दरअसल, शिवरीनारायण क्षेत्र के सिंघुल गांव में जुआ खेलने की लंबे वक्त से शिकायत मिल रही थी. रोज जुए का फड़ लगता था. दूसरे जिले से जुआरी, जुआ खेलने आते थे. इसके बाद, पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और 14 जुआरी राधेश्याम साहू ( सरवानी, कसडोल ), दिलीप पैकरा ( गिरौदपुरी ), विक्की वर्मा ( सेल, कसडोल ), कमलेश कैवर्त ( रामपुर, गिधौरी ), गेंदराम कैवर्त ( कोट, गिधौरी ), रतन केंवट ( सिंघुल, शिवरीनारायण ), ओम कैवर्त ( कोट, गिधौरी ), जगदीश मानिकपुरी ( मड़वा, गिधौरी ), परमेश्वर देवांगन ( कटगी, कसडोल ), सुनील केंवट ( अमोदी, गिधौरी ), माधव लोहार ( सरवानी, कसडोल ), समीर प्रेमी ( तुरकीनडीह, गिधौरी ), कमल नारायण साहू ( अमोदी, गिधौरी ) और भीम कैवर्त ( अमोदी, गिधौरी ) को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े पर एल्डरमैन बनाने के लिए ढाई लाख रुपये लेने के आरोप के बाद सियासत गरमाई, कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने अब ये कहा... पढ़िए...
error: Content is protected !!