JanjgirChampa Big News : पुलिसकर्मियों पर मारपीट और 75 हजार रुपये वसूलने का आरोप, पिटाई से युवक की आंख पर गम्भीर चोट आई, IG से शिकायत के बाद SP ने दिए जांच के निर्देश…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना में पदस्थ पुलिसकर्मियों पर मारपीट और 75 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगा है. पिटाई से युवक की आंख पर गम्भीर चोट आई है. मामले की शिकायत पीड़ित शुभम थवाईत ने आईजी बिलासपुर से की थी. इसके बाद, एसपी विजय पांडेय ने डीएसपी को जांच के निर्देश दिए हैं. इस गम्भीर मामले में अब पुलिस क्या कार्रवाई करती है, यह देखने वाली बात है ?

 



दरअसल, कोरबा के गेवरा बस्ती चौक में शुभम थवाईत की मोबाइल कैफे है, जहां 4 अप्रेल 2026 को शिवरीनारायण पुलिस की टीम पहुंची थी और युवक शुभव को दूसरी जगह बुलाकर मोबाइल बेचने को लेकर पूछताछ की, फिर उसे वैशाली नगर के जंगल मे ले जाकर बेदम पिटाई की थी. पिटाई से युवक शुभम की आंख में गम्भीर चोट आई है. युवक ने पहले घटना के बारे में परिजन को नहीं बताया था, बाद में जब आंख की समस्या बढ़ी तो परिजन को घटना के बारे में बताया. इसके बाद, परिजन ने पहले युवक की आंख का इलाज करवाया, फिर आईजी बिलासपुर से शिकायत की. इस तरह मामले में एसपी विजय पांडेय ने डीएसपी को जांच के निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!