जांजगीर-चाम्पा. जिले में खाद वितरण में अनियमितता पर कृषि विभाग ने 5 निजी दुकानों के लायसेंस को निलम्बित किया है और 1 निजी दुकान का लायसेंस को निरस्त किया है. इस कार्रवाई से खाद ब्रिक्री में अनियमितता करने वाले दुकान संचालकों में हड़कम्प है.






कृषि विभाग की टीम ने नवागढ़, पोड़ी, तुस्मा और खरौद की 5 दुकानों का लायसेंस निलंबित किया है, जो 21 दिनों तक लायसेंस निलम्बित रहेगा, वहीं कटनई की निजी दुकान का लायसेंस निरस्त किया गया है. कार्रवाई के पहले दुकानदारों को नोटिस जारी किया था, क्योंकि कुछ दिनों पहले की गई जांच के दौरान खाद की बिक्री में कई तरह अनियमितता मिली थी. इसके बाद यह कार्रवाई की गई है.



