JanjgirChampa Big News : खाद वितरण में अनियमितता पर कृषि विभाग ने 5 निजी दुकानों के लायसेंस को निलम्बित किया, 1 निजी दुकान का लायसेंस को निरस्त…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में खाद वितरण में अनियमितता पर कृषि विभाग ने 5 निजी दुकानों के लायसेंस को निलम्बित किया है और 1 निजी दुकान का लायसेंस को निरस्त किया है. इस कार्रवाई से खाद ब्रिक्री में अनियमितता करने वाले दुकान संचालकों में हड़कम्प है.

 



कृषि विभाग की टीम ने नवागढ़, पोड़ी, तुस्मा और खरौद की 5 दुकानों का लायसेंस निलंबित किया है, जो 21 दिनों तक लायसेंस निलम्बित रहेगा, वहीं कटनई की निजी दुकान का लायसेंस निरस्त किया गया है. कार्रवाई के पहले दुकानदारों को नोटिस जारी किया था, क्योंकि कुछ दिनों पहले की गई जांच के दौरान खाद की बिक्री में कई तरह अनियमितता मिली थी. इसके बाद यह कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चैतन्य महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 8 पदकों के साथ महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने बढ़ाया गौरव...

Related posts:

error: Content is protected !!