जांजगीर-मुलमुला. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम भैंसो के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में भाजपा मण्डल मुलमुला द्वारा उत्साहपूर्वक योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने एकत्र होकर योगाभ्यास किया और योग के महत्व पर प्रकाश डाला।






कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता संतोष लहरे ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित रखने का माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की। योग दिवस के अवसर पर प्राणायाम, ध्यान एवं विभिन्न योगासन कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संतोषी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और पूरा विश्व योग के महत्व को स्वीकार कर रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को निरोगी जीवन, अनुशासन और सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दरस राम पटेल, योगा शिक्षक कुलदीप सिंह, भाजपा महामंत्री कौशल जोशी, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक भीमबली नायक, उपाध्यक्ष रामपुकार कश्यप, कोषाध्यक्ष धनजीत सिंह, सहकोषाध्यक्ष ननकी सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरेंद्र महिलांगे, प्रखर सिंह, ऋषभ सिंह, रामलाल कश्यप, महेंद्र कश्यप, भोला यादव, तीजराम कश्यप, चंदाराम कश्यप, मलूराम बंजारे, हलधर सिंह कछवाहा, भारत मेहर, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



