JanjgirChampa Big Update : चाम्पा पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव ने डोंगाकोहरौद में सड़क को लेकर ग्रामीणों के आमरण अनशन पर कहा, ‘संज्ञान में आया है मामला, अफसरों को निर्देशित किया गया है’

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव में सड़क को लेकर 3 दिनों से आमरण अनशन जारी है. सड़क की बड़ी समस्या को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा है कि मामला संज्ञान में आया है और अफसरों को निर्देशित किया गया है. इधर, ग्रामीणों में 3 जुलाई को पामगढ़ में मुख्य मार्ग शिवरीनारायण-बिलासपुर पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है. ग्रामीणों का कहना है, सरकार और अफसर नहीं सुन रहे हैं, इसलिए आंदोलन को तेज किया जाएगा.
दरअसल, डोंगाकोहरौद गांव की 4 किमी की सड़क बद्तर हालत में है. लोगों की जान आफत में रहती है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं. पिछले 10 बरसों से परेशान हैं. इस तरह अब ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है और आमरण अनशन के साथ सड़क की लड़ाई शुरू कर दी है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने दिया पार्टी से इस्तीफा, ये बात लिखी इस्तीफे में... पढ़िए...
error: Content is protected !!