JanjgirChampa Accident Death : कैप्सूल वाहन ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर ही मौत, गुस्साए लोगों ने चक्काजाम किया, बिर्रा का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा में अज्ञात कैप्सूल वाहन ने सड़क में पैदल जा रहे बुजुर्ग को कुचल दिया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया. हादसे के बाद वाहन लेकर ड्राइवर फरार हो गया है. सूचना के बाद मौके पर बिर्रा पुलिस पहुंची, तब बिर्रा के चौराहे में लोगों की भीड़ जुट गई थी और शिवरीनारायण-डभरा और चाम्पा-सरसीवा मार्ग में चक्काजाम कर दिया गया था. पुलिस का कहना है कि घटनाकारित वाहन के बारे पता लगाने के लिए CCTV खंगाला जा रहा है. अभी तेज बारिश के बाद भी चक्काजाम जारी है.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!