JanjgirChampa Student Ultimetam : शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावक ने विद्यालय में जीव विज्ञान के व्याख्याता की वापसी और शिक्षकों की कमी को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, मांग पूरी होने पर स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी…

जांजगीर-चाम्पा. सलखन गांव के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावक ने विद्यालय में जीव विज्ञान के व्याख्याता की वापसी और शिक्षकों की कमी को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. 1 हफ्ते में मांग पूरी नहीं होने आंदोलन और विद्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : युवक ने घर में लगाई फांसी, कारण अज्ञात, बलौदा के खरमोरा गांव का मामला, पुलिस कर रही जांच

सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, उनके विद्यालय में गणित, जीव विज्ञान, हिंदी, इतिहास, भूगोल, राजनीति और संस्कृति के टीचर नहीं होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है. साथ ही, जीव विज्ञान के व्याख्याता 2015 से कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास में संलग्न है, ताकि उन्हें मूल स्कूल पर वापस लाया जाए. जिससे पढ़ाई हो सके. 1 हफ्ते के अंदर मांग पूरी नहीं होने आंदोलन की चेतावनी दी है. जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला प्रशासन की होगी.

इसे भी पढ़े -  CG News : रक्षित निरीक्षक, टीआई, एसआई के तबादले, DGP ने आदेश जारी किया...
error: Content is protected !!