जांजगीर-चांपा. सारागांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में हाइवा वाहन के एक हिस्से की टक्कर से पेड़ गिर गया है. पेड़ के गिरने से सड़क किनारे खड़े 2 लोगों को चोट आई है और दोनों घायलों को चांपा के बीडीएम अस्पताल ले जाया गया है, जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है, वहीं एक अन्य शख्स बाल बाल बचा है. साथ ही, पेड़ के गिरने से 2 बाइक क्षतिग्रस्त हुई है. दो घायलों को चाम्पा के अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि बहुत पुराना पेड़ है, जिसकी एक शाखा सड़क की ओर निकली थी, उसी शाखा से हाइवा टकरा गया और जड़ से पेड़ गिर गया. हादसे के 2 लोगों को चोट आई है, वहीं एक अन्य शख्स बाल-बाल बचा है.









