Janjgir Big News : जिस दूल्हे को बारात से वापस लौटाया था, 15 दिन बाद युवती ने अब उसी युवक से शादी की… सुर्खियों में था यह मामला, पहले शराब पीकर पहुंचने पर शादी से इनकार किया था, अब दोनों ने ले लिए सात फेरे… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. कोसमन्दा गांव की युवती मुस्कान ने शराब पीकर बारात लेकर आने वाले दूल्हे को वापस लौटाया था, लेकिन 15 दिन बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है. युवती ने उसी युवक संत कुमार राय से शादी कर ली है, जिसे शराबी समझकर बारात से लौटकर शादी से मना कर दिया है. 9 जुलाई को युवती अपने घर कोसमन्दा गांव से जांजगीर परिवार परामर्श केंद्र के निकली और दोपहर 2 बजे के बाद उसकी मां का सम्पर्क नहीं हुआ तो पुलिस से मदद. पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो युवती, खोखरा गांव में युवक के घर मिली. युवती ने युवक से शादी कर ली है. खोखरा गांव के मंदिर में दोनों ने शादी रचा ली है. शुरू में युवती की लापता होने की खबर आई तो पुलिस में हड़कम्प मच गया था और CSP योगिताबाली खापर्डे, खोखरा गांव पहुंची थी. यहां युवती ने पुलिस को बताया, उसने शादी कर ली है और उसी युवक के साथ रहेगी.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : रक्षित निरीक्षक, टीआई, एसआई के तबादले, DGP ने आदेश जारी किया...

आपको बता दें, 23 जून को खोखरा गांव से कोसमन्दा गांव बारात गई थी. यहां दूल्हा शराब के नशे में था, खुद से खड़ा नहीं हो पा रहा था. यहां युवती मुस्कान ने शादी से मना करते बारात लौटा दी थी. इसके बाद, यह मामला काफी सुर्खियों में था. 25 जून को एसपी विजय पांडेय ने जांजगीर के ऑफिस में युवती मुस्कान का सम्मान किया और परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर बनाने की घोषणा की थी. फिर 30 जून को मुस्कान ने चार्ज भी लिया था. इस दौरान अनेक संगठन ने जांजगीर से रायपुर तक सम्मान किया था. युवती के साहसिक कदम की लोगों ने तारीफ की थी. लोगों ने युवती के कदम को मिसाल बताया था, लेकिन अब युवती ने उसी युवक से शादी कर ली है, जिसे उसने ठुकराया था और बारात लौटाते हुए शादी से मना किया था. इस तरह यह मामला एक बार सुखियों में है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद में मैक्लियोड्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का सफल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
error: Content is protected !!