जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह क्षेत्र के गोविंदा-भदरा गांव में गोह का शिकार करने वाले 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपियों में एक युवक दिनेश पटेल ने गोह का शिकार करते इंस्टा में वीडियो अपलोड किया था. इसी के बाद वन विभाग ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की है और वन प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार 4 आरोपी, गोविंदा गांव और 1 आरोपी, भदरा गांव के हैं. वन विभाग ने सब्बल, फावड़ा और मोबाइल को जब्त किया है.






दरअसल, भदरा गांव में एक जगह गोह के जमीन के भीतर घुसे होने के बाद 4 युवकों ने 2 गोह को निकाला, फिर वीडियो बनाया और उस वीडियो को इंस्टाग्राम में अपलोड किया था. इस वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया था, क्योंकि लाखों में व्यू आ गए और वन विभाग को इसकी जानकारी हुई. इसके बाद, वन विभाग की टीम गांव पहुंची और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



