JanjgirChampa Accident : 2 बाइक में टक्कर, 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत, अन्य 5 लोग घायल, 2 लोग बिलासपुर रेफर…

जांजगीर-बलौदा. बलौदा थाना क्षेत्र के बुचीहरदी गांव में 2 बाइक में टक्कर हो गई. हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं मामले के 5 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 2 बच्चे सहित 3 लोगों का इलाज बलौदा के अस्पताल में चल रहा है और 2 घायल पति-पत्नी की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, एक बाइक में 4 लोग सवार थे, वहीं दूसरी बाइक 2 लोग पति पत्नी सवार थे, तभी बुचीहरदी गांव में दोनों बाइक में टक्कर हो गई. हादसे में एक व्यक्ति मेला राम धनुवार की मौके पर ही मौत हो है और 5 लोग अंजली धनुवार, आरुषि धनुवार, गौकरण धनुवार, संतराम धनुवार, देवमती धनुवार घायल हुए हैं, जिनका इलाज बलौदा के अस्पताल में चल रहा है. मामले के घायल पति-पत्नी संतराम धनुवार , देवमती धनुवार की हालत गंभीर होने पर दोनों को बलौदा अस्पताल से बिलासपुर रेफर कर किया गया है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, 17 कीटनाशक विक्रेताओं का लायसेंस निरस्त, ...और भी हुई कई बड़ी कार्रवाई, पढ़िए डिटेल में...

Related posts:

error: Content is protected !!