Janjgir Big News : NH 49 पर कार और बाइक में टक्कर, बाइक में सवार थे 10वीं छात्र, 1 छात्र की हालत गम्भीर, बिलासपुर रेफर, 2 को मामूली चोट…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बनारी गांव में NH 49 पर कार और बाइक में टक्कर हो गई. घटना के वक्त बाइक में 3 छात्र सवार थे. हादसे में एक छात्र की हालत गंभीर है और उसे हायर सेंटर बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं मामले में 2 छात्र को मामूली चोट आई है.

 



जानकारी के अनुसार, बाइक में 3 छात्र सवार होकर 10 वीं की पूरक परीक्षा दिलाने जांजगीर आए थे, जिसके बाद अपने गांव बोड़सरा जा रहे थे, तभी वे बनारी गांव में NH 49 पर पहुंचे हुए थे. इसी दौरान कार और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई. इससे छात्र आदर्श के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे हायर सेंटर बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल ने वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी का जताया आभार
error: Content is protected !!