JanjgirChampa Big News : RTO उड़नदस्ता कोरबा की टीम के द्वारा जांच के नाम पर वसूली, विधायक ब्यास कश्यप ने कहा, ‘एंट्री वसूली जमकर हो रही है. यह बड़ी राशि किसकी जेब में जा रही है, बड़ा सवाल है’ ?

जांजगीर-चाम्पा. जिले में RTO उड़नदस्ता कोरबा की टीम के द्वारा जांच के नाम पर वसूली का आरोप लगा है. विधायक ब्यास कश्यप ने कहा है कि कोरबा से RTO की टीम आती है और ओवरलोड गाड़ियों की जांच के नाम पर वसूली की जाती है. यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है. सड़क किनारे वाहनों को रुकवाकर जांच के नाम वसूली की जाती है. लगातार शिकायत आ रही है और सरकार को इससे मतलब नहीं है. लगता है, यह राशि सरकार को जा रही है. विधायक ने कहा है कि एंट्री वसूली जमकर हो रही है. यह बड़ी राशि किसकी जेब में जा रही है, बड़ा सवाल है ?

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!