Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण से खैरताल तक सड़क की हालत जर्जर, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, महानदी पुल पर चक्काजाम दी चेतावनी…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण से खैरताल मुख्य मार्ग की जर्जर सड़क की स्थिति को लेकर जिला पंचायत सदस्य नेहा रामचरण साहू सहित ग्रामीणों ने शिवरीनारायण SDM भावना साहू को ज्ञापन सौंपा है. यह मुख्य मार्ग काफी लंबे समय से जर्जर है. सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की प्रशास निक स्वीकृति एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराए जाने की मांग की है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, लंबे समय से सड़क खराब है. खराब सड़क की वजह से ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों, मरीज और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. खराब सड़क की वजह से कई बार हादसे भी हो गए हैं.

इधर, 7 दिन के भीतर कोई कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधि महानदी पुल पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

Related posts:

error: Content is protected !!