सक्ती. मसनियाकला गांव के स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव आयोजित हुआ, जहां सांसद कमलेश जांगड़े शामिल हुई. यहां सम्मिलित होकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से सांसद ने भेंट की.






इस दौरान शिक्षा और आधुनिकता के समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, इस गरिमामयी अवसर पर छात्राओं को साइकिलों का वितरण कर किया गया और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.
इसके साथ ही, ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए GAIL (India) Limited के सहयोग से नवनिर्मित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का सांसद ने विधिवत शुभारंभ भी किया. इस मौके पर सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि यह पहल क्षेत्र के बच्चों को वैश्विक स्तर की शिक्षा और तकनीकी कौशल से सशक्त करने में मील का पत्थर साबित होगा.
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार, ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, शिक्षकगण, प्रिय विद्यार्थियों तथा समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति एवं सहभागिता रही.



