JanjgirChampa Big Arrest : म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, आरोपियों में बैंक कर्मचारी शामिल, चाम्पा के रहने वाले हैं सभी आरोपी…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सायबर थाना की पुलिस ने म्यूल एकाउंट गिरोह का पर्दाफाश किया है और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में बैंक का कर्मचारी भी शामिल है. सभी आरोपी, चाम्पा के रहने वाले हैं, जिन्होंने 10-15 हजार कमीशन के लालच में बैंक खाता देकर सायबर ठगों की मदद की थी. पुलिस ने कर्नाटक और महाराष्ट्र के 3 मामलों में 1 लाख 62 रुपये की ऑनलाइन ठगी का खुलासा किया है. गिरफ्तार आरोपियों में हरिशंकर श्रीवास, अनिल नामदेव, राजेश सोनी, संदीप सिंह ठाकुर और कमल वीरानी शामिल है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : मसनिया कला में आयोजित 'शाला प्रवेश उत्सव' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल

पुलिस ने कहा है कि म्यूल अकाउंट के अन्य मामलों में जांच तेज की गई है. इस तरह अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. जिले में बड़ी संख्या में म्यूल एकाउंट के मामले हैं, जिस पर पुलिस की जांच में तेजी लाई गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कुटीघाट में बने ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया, शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग के ब्रिज को दोनों ओर से किया गया ब्लॉक, बेरिकेडिंग की गई, पढ़िए... 14 दिन ब्रिज पर आवागमन बंद रहेगा... विभाग के आदेश में क्या लिखा है...
error: Content is protected !!