रायगढ़. खरसिया क्षेत्र के कटौद ( बरगढ़ खोला ) गांव के प्रगतिशील किसान नारायण गबेल और गृहिणी रामेश्वरी गबेल की बेटी कल्याणी गबेल का चयन बिलासपुर के प्रयास आवासीय विद्यालय में हुआ है. कल्याणी, 9वीं कक्षा में पढ़ाई करेगी और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेगी. कल्याणी, शुरू से मेघावी छात्रा है और अपने अच्छे परफार्मेंस से परिवार का मान बढ़ाया है. कल्याणी के चयन होने पर परिजन ने खुशी जताई है.









