JanjgirChampa Fake Note : रायपुर से लाया नकली नोट, अकलतरा की शराब दुकान में खपा रहा था, फिर पकड़ा गया आरोपी… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नकली नोट लेकर शराब खरीदने पहुंचे युवक सत्येंद्र कुमार कुर्रे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से 5-5 सौ के 4 नकली नोट को जब्त किया गया. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 180 के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी सत्येंद्र कुमार कुर्रे, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दोमुहानी गांव का रहने वाला है. आरोपी युवक ने रायपुर से फर्जी नोट लेकर आया था, जो शराब दुकान में खपाने की कोशिश नाकाम हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Attack : कार सवार 4 लोगों पर हमला, लूट की वारदात, कार में तोड़फोड़...

दरअसल, एक युवक अकलतरा के देशी मदिरा दुकान में 5 सौ का नोट लेकर शराब खरीदने पहुंचा था. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक सत्येंद्र कुमार कुर्रे को हिरासत में लिया और अकलतरा के स्टेट बैंक में जांच कराया गया, जहां चारों नोट का सीरियल नंबर एक ही पाया गया. फिर अकलतरा पुलिस ने आरोपी युवक सत्येंद्र कुमार कुर्रे को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है और आरोपी के पास 5-5 सौ के 4 नोट को जब्त किया गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : घर में आग लगाने वाली महिला गिरफ्तार, आगजनी से सामान सहित 5 हजार रुपये का हुआ नुकसान...
error: Content is protected !!