JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

नई दिल्ली. विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 (FCRA) पर विस्तृत अध्ययन एवं विचार-विमर्श के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की पहली बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित हुई, जिसमें जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सहभागिता की।

 



बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने की। बैठक में लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसदगण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

बैठक के दौरान गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा FCRA संशोधन विधेयक, 2026 के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। अधिकारियों ने विधेयक में प्रस्तावित संशोधनों, विभिन्न प्रावधानों एवं उनसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर समिति के सदस्यों को विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई।

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने बैठक में विधेयक के विभिन्न प्रावधानों एवं प्रस्तावित संशोधनों पर चर्चा में सहभागिता की तथा विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त की. समिति द्वारा विधेयक के विभिन्न पहलुओं का विस्तृत अध्ययन एवं विचार-विमर्श आगामी बैठकों में भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

Related posts:

error: Content is protected !!