Akaltara News : वेल विशर फाउंडेशन द्वारा परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन एवं साइबर जागरूकता अभियान आयोजित

अकलतरा. शासकीय हाई स्कूल परसाही (बाना) में वेल विशर फाउंडेशन द्वारा कैरियर मार्गदर्शन संवाद एवं साइबर अपराध जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कैरियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी देने के साथ ही साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

 



कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डीएवी स्कूल पंकज भारती, थाना अकलतरा से एसआई दिव्या कुर्रे, एसआई आशीष तथा शिक्षक शिवेंद्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता पंकज भारती ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता के लिए अभी से अपने लक्ष्य का निर्धारण कर पूरी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करनी होगी। उन्होंने समय के सदुपयोग और अनुशासित जीवन पर विशेष बल दिया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : कैंची निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा के रहने वाले हैं आरोपी...

एसआई दिव्या कुर्रे ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल निकटतम थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए, वहीं एसआई आशीष ने मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सीमित एवं आवश्यक उपयोग की सलाह दी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : बाइक में बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर चाकू एवं चेन से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 माह से फरार था आरोपी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई...

वेल विशर फाउंडेशन के सदस्य दीपक साहू ने योग एवं ध्यान के लाभ बताते हुए विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन वेल विशर फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत साहू ने किया।

इस अवसर पर त्रियुगीनारायण पटेल, विद्यालय के शिक्षक सुखराम सिंह सिदार, किशोर देवांगन, नरेंद्र सिंह डहरिया, शकुन सिंह, आशीष सांडे, टीकाराम कैवर्त्य, विद्यालय स्टाफ जाहिर, बलराम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!