CG Big Fraud Arrest : 1.54 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, क्रिप्टो करेंसी एवं USDT ट्रेडिंग में 25-30% मुनाफे का लालच देकर किया था ठगी

रायपुर. क्रिप्टो करेंसी एवं यूएसडीटी (USDT) ट्रेडिंग में 25 से 30 प्रतिशत तक मुनाफा दिलाने का लालच देकर 1 करोड़ 54 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को थाना आजाद चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। आरोपी की पहचान ललित अग्रवाल (25), पिता संजय अग्रवाल, निवासी पत्थलगांव, जशपुर के रूप में हुई है।

 



पुलिस के अनुसार प्रार्थी को आरोपी ने क्रिप्टो करेंसी एवं यूएसडीटी ट्रेडिंग के व्यवसाय में निवेश करने पर 25 से 30 प्रतिशत तक लाभ दिलाने का प्रलोभन दिया था। उसके झांसे में आकर प्रार्थी ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1,54,90,000 रुपये जमा करा दिए थे. प्रार्थी को ठगी का अहसास हुआ। इस पर उसने थाना आजाद चौक में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत पर थाना में अपराध क्रमांक 191/26, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इसे भी पढ़े -  Dhamtari News : आदतन बदमाश एवं चिट्ठा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली को किया गया जिला बदर, जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश, जेल से रिहाई के बाद आदेश होगा प्रभावशील...पढ़िए

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों के ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच की। जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी ललित अग्रवाल को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. मामले में अन्य खातों और आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhadih Action : खपरीडीह गांव में अवैध रेत पर की गई कार्रवाई, 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!