Janjgir Big News : जिला अस्पताल की भर्ती में गड़बड़ी के मामले ने तूल पकड़ा, विस में विधायक ब्यास कश्यप द्वारा मुद्दा उठाने के बाद राज्य स्तरीय टीम करेगी जांच, प्रोत्साहन राशि में बड़ी धांधली, विधायक ने कहा, ‘दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई’

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला अस्पताल में जीवनदीप समिति की भर्ती में गड़बड़ी के मामले ने तूल पकड़ लिया है. कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने इस बड़े मुद्दे को विधानसभा में उठाया था और 5 सदस्यीय राज्य स्तरीय जांच टीम बनाई गई है, जो 27 जुलाई को जांच करने जिला अस्पताल पहुंचेगी.

 



विधायक ब्यास कश्यप ने कहा है कि जीवनदीप समिति की भर्ती में अपने चहेते और बाहर के लोगों को जिला अस्पताल के तत्कालीन सिविल सर्जन और वर्तमान प्रबंधक को भर्ती किया है. इस मामले की जांच की बात हुई तो दस्तावेजों में आग लगा लगा दी गई.

इसे भी पढ़े -  Sarangarh Police Transfer : कई थाना प्रभारियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

विधायक ब्यास कश्यप ने कहा है कि जिला अस्पताल में 8 लाख 80 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि को गलत से आहरण किया गया और वेंडर के खाते में डलवा दिया गया था. मामला विधानसभा में उठा तो जीवनदीप समिति के खाते में उस बड़ी राशि डाल दिया गया है, जबकि 8 लाख 80 हजार रुपये को हजम कर लिया गया था. अब इन मामलों की जांच राज्य स्तरीय टीम करेगी. विधायक ने कहा है कि जांच के बाद पूरी गड़बड़ी सामने आ जाएगी और उन्होंने गड़बड़ी करने वाले अफसरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!