Janjgir Big News : जिला अस्पताल एक बार सुर्खियों में, विधायक ब्यास कश्यप ने कहा, ‘3 दिनों में 1 लाख 10 रुपये का डीजल खपत, भाजपा नेताओं की गाड़ियों में जिला अस्पताल की पर्ची से डीजल भरवाए जा रहे हैं’, सिविल सर्जन डॉ. बीएल जागृति ने कहा… ‘जिला अस्पताल में लगे हैं 3 जनरेटर’

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर का जिला अस्पताल एक बार सुर्खियों में है. विधायक ब्यास कश्यप ने कहा है कि जिला अस्पताल में 3 दिनों में 1 लाख 10 रुपये का डीजल उपयोग किया गया है. विधायक ने यह भी कहा है कि भाजपा नेताओं की गाड़ियों में जिला अस्पताल की पर्ची से डीजल भरवाए जा रहे हैं. इस पर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बीएल जागृति ने कहा है कि 3 जनरेटर लगे हैं, जहां डीजल की खपत हो रही है. अभी बिजली गुल की समस्या बनी हुई है. उन्होंने कहा है कि डीजल में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : महानदी उफान पर, शबरी सेतु से 6 फीट ऊपर बह रहा पानी, आवागमन बंद होने से कई जिलों से सम्पर्क टूटा, कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे...

Related posts:

error: Content is protected !!