JanjgirChampa Big News : नगर पंचायत नरियरा की सेवा सहकारी समिति में खाद नहीं मिलने से किसान परेशान, बिना खाद के खेती कार्य करने किसान मजबूर…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के नगर पंचायत नरियरा की सेवा सहकारी समिति में डीएपी, पोटाश, यूरिया और सुपरफास्फेट खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं. बोआई से पहले ही किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. समिति के द्वारा समय पर खाद की उपलब्धता नहीं कराने की वजह से खाद के बिना ही किसान खेती कार्य करने को मजबूर हैं. बनाहिल और सोनसरी गांव के किसान भी खाद नहीं मिलने से काफी परेशान हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big Update : झाड़ी के बीच दफन मिली लापता महिला की लाश, प्रेमी ने महिला की हत्या की थी, आरोपी प्रेमी ने हत्या के खुलासे के बाद खा लिया जहर, पुलिस कर रही तफ्तीश... ये थी बड़ी वजह... डिटेल में पढ़िए...

किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नरियरा सेवा सहकारी समिति में खाद की सप्लाई की जाए. किसानों का कहना है कि अगर समय रहते खाद नहीं मिली तो फसल बर्बाद हो जाएगी और भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : लैलूंगा में प्रशासनिक फेरबदल, एसडीएम राकेश कुमार वर्मा हटाए गए, गोकुल आर.के. को स्वतंत्र प्रभार, अब प्रवीण तिवारी संभालेंगे लैलूंगा की कमान, कलेक्टर ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!