Raipur News : धूमधाम से श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्री दूधाधारी मठ में, सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ पूजा अर्चना का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा, आशीर्वाद लेने पहुंचते रहे लोग…

रायपुर. राजधानी रायपुर स्थित श्री दूधाधारी मठ एवं जैतू साव मठ में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया. सुबह 9 बजे महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने मठ मंदिर के पुजारियों सहित ब्रह्मलीन स्वामी बलभद्र दास महाराज की समाधि स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना की तत्पश्चात उन्होंने अपने गुरुदेव राजेश्री महन्त वैष्णव दास महाराज की पूजा-अर्चना की, फिर वे आसन पर विराजित हुए। श्री दूधाधारी मठ के पुजारीयों तथा संत महात्माओं ने बारी-बारी से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद नगर एवं दूर दराज के क्षेत्रों से आए हुए शिष्य परिवार के लोगों का तांता लग गया, वे सभी क्रमशः पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेते गए. यह सिलसिला घंटों तक चलता रहा अनेक परिवार के लोगों ने महाराज से दीक्षा ग्रहण की। अपने संदेश में राजेश्री महन्त महाराज ने कहा कि -श्री दूधाधारी मठ की स्थापना श्री स्वामी बलभद्र दास महाराज ने की थी उन्होंने पूरे जीवन भर दूध का आहार लिया उन्हें लोग दूधाधारी महाराज के नाम से याद करते हैं यह सिद्ध महात्माओं का स्थान है यहां लोग पारंपरिक रूप से शिष्य परिवार के रूप में जुड़े हुए हैं। जो आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यहां आते हैं और आशीर्वाद प्राप्त कर अपना जीवन सफल बनाते हैं। उन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी लोगों के लिए मंगलमय जीवन की कामनाएं की।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : नगर पंचायत नरियरा की सेवा सहकारी समिति में खाद नहीं मिलने से किसान परेशान, बिना खाद के खेती कार्य करने किसान मजबूर...

मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि -धर्म शास्त्रों में गुरु के महत्व को प्रतिपादित किया गया है, श्री रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने यहां तक लिखा है कि – गुरु बिन भव निधि तरई न कोई। जौ बिरंचि संकर सम होई। अर्थात भवसागर से पार जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का दीक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि गुरु पूर्णिमा का पर्व जैतू साव मठ में भी श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया यहां भी पूर्वाचार्यों का स्मरण किया गया इस अवसर पर विशेष रूप से अजय तिवारी, महेंद्र अग्रवाल, रामकृष्ण अग्रवाल, रमेश यदु, विजय पाली, रामकृष्ण पाली, अशोक तिवारी, सुहाने जी, सुखराम दास, राम छबि दास,सुरेश शर्मा, रत्नेश पाली, यश पांडे रामप्रिय दास, राम मनोहर दास, राम अवतार दास, राम शिरोमणि दास,रामलोचन दास, कमलेश सिंह, प्रमोद सिंह, हर प्रसाद साहू, बजरंग शर्मा, रेखेंद्र तिवारी, कल्याण सिंह बर्मन, श्लोक शर्मा, हर्ष दुबे, सुशील साहू, तुषार साहू, लव कुश साहू, जितेंद्र वैष्णव, ललित वैष्णव, कामता फेकर, पिकेश जायसवाल, ज्ञानेश शर्मा, रामखिलावन तिवारी, जगदीश यादव, जितेंद्र यादव सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक गण सम्मिलित हुए। मुख्य कार्यक्रम दोपहर तक संपन्न हुआ लेकिन मिलने -जुलने वालों का सिलसिला देर शाम समाचार लिखे जाने तक जारी है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : बटालियन का आरक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल, इस मामले में हुई गिरफ्तारी, डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!