Raipur News : राजेश्री महन्त रामसुंदर दास महाराज का द्वितीय सोमवार 10 अगस्त को प्रवास कार्यक्रम

रायपुर. सावन मास के द्वितीय सोमवार 10 अगस्त 2026 को महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग का प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज द्वितीय सोमवार को सुबह 9:00 बजे श्री दूधेश्वर महादेव महाराजबंध रायपुर में दर्शन पूजन करेंगे तत्पश्चात 10:00 बजे श्री दूधाधारी मठ से रवाना होकर 11:00 बजे उनका आगमन सिद्धेश्वर नाथ महादेव जारा (पलारी) होगा, यहां से दर्शन पूजन के पश्चात 11:30 रवाना होंगे, 12:00 बजे श्री बालाजी भगवान एवं भूतेश्वर नाथ महादेव, ग्राम अमेठी में दर्शन पूजन करेंगे 1:00 बजे यहां से प्रस्थान होकर 1:15 सिद्धेश्वर नाथ महादेव बालसमुंद पलारी में दर्शन पूजन तथा 1:45 पर यहां से रवाना होकर 2:15 बजे ग्राम देवसुंदरा में श्री बालाजी भगवान एवं देवेश्वर महादेव का दर्शन पूजन करेंगे, यहां से 3:15 बजे प्रस्थान करके 3:45 बजे ग्राम हिरमी पहुंचकर हिरमेश्वर महादेव का दर्शन पूजन करेंगे. शाम 5:00 बजे यहां से प्रस्थान करके 6:30 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!