JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चांपा. बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव के प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका गीता कुम्भकार को DEO ने सस्पेंड कर दिया है. दरअसल, शिक्षिका गीता कुंभकार की सोने की बाली क्या गुम हुई थी. इस पर शिक्षिका ने चोर का पता लगाने के लिए बच्चों को डराने के वास्ते अंधविश्वास और टोटके का सहारा ले डाला. इस मामले का वीडियो अब वायरल हो रहा है.

 



दरअसल, शिक्षिका की सोने की बाली कहीं गुम हो गई थी. काफी खोजबीन के बाद भी जब बाली का पता नहीं चला. इसके बाद, शिक्षिका ने अंधविश्वास का शॉर्टकट अपनाया. वह अपने घर से लाल कपड़े में बंधा नारियल व चावल और मौली धागे में बंधा नारियल तथा दो तरह के चावल लेकर स्कूल पहुंची. फिर उन्होंने बच्चों से उसे छुआया और धमकी दी कि जिसने भी वाली चुराई है, वह चुपचाप दे दे, वरना उस पर इसका बहुत बुरा असर पड़ेगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...

इस कृत्य से मासूम बच्चे बुरी तरह सहम गए और जब यह बात घर पहुंचकर परिजन को बताया तो ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की थी. इधर, वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले की खूब चर्चा हो रही है और शिक्षक की स्कूल में इस हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया है, वहीं डीईओ ने शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा...
error: Content is protected !!