Janjgir News : नेटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए राजेश राठौर

जांजगीर-चांपा. जिले और प्रदेश के लिए एक अत्यंत गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर एक नया आयाम मिला है। पलवल (हरियाणा) में संपन्न हुए नेटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (NFI) के बहुप्रतीक्षित चुनावों में जांजगीर-चांपा के युवा राजेश राठौर को वर्ष 2026 से 2029 के कार्यकाल के लिए संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।

 



यह गरिमामयी निर्वाचन भारत के पूर्व उप निर्वाचन आयुक्त (Former Deputy Election Commissioner of India) एवं निर्वाचन अधिकारी सुधीर त्रिपाठी (Shri Sudhir Tripathi) एवं भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के ऑब्जर्वर दिग्विजय सिंह जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर जांजगीर-चांपा सहित पूरे छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है। नवनिर्वाचित संयुक्त सचिव राजेश राठौर ने इस अपूर्व सफलता और सभी के द्वारा जताए गए भरोसे के लिए नेटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के नव निर्वाचित अध्यक्ष हरिओम कौशिक, महासचिव अशोक आनंद, कोषाध्यक्ष विजय कैशिक, सुमन कौशिक मैम, मीना केरकेट्टा एवं छत्तीसगढ़ के समस्त प्रदेश के अध्यक्षों एवं सचिवों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश में नेटबॉल खेल और खिलाड़ियों के चहुंमुखी विकास के लिए यह दायित्व पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 14 अक्टूबर को दौरा कार्यक्रम, शिवरीनारायण भी आएंगे... जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!