Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि…

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह स्थित देश के पहले किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 15 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे से ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा. बहेराडीह की प्रतिभाओं के सम्मान का यह चतुर्थ वर्ष है.

 



समारोह के मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी डॉ. यूलैंडन यार्क होंगे. अध्यक्षता चाम्पा एसडीएम पवन कोसमा करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में चाम्पा एसडीओपी लवकेश बंसल, चाम्पा तहसीलदार राजकुमार मरावी, पामगढ़ के बीएसएफ जवान रंजीत भारद्वाज और जाटा-बहेराडीह की सरपंच पूना बाई मरकाम मौजूद रहेंगी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए यह ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाता है. समारोह में अभिभावकों और क्षेत्रवासियों से शामिल होने की अपील की गई है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!