महिला सशक्तिकरण विषय पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में कार्यशाला आयोजित

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं संस्था की प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर निवासी एवं पर्वतारोही सुश्री समीरा खान ने विशेष रूप से सहभागिता की। समीरा खान पर्वतारोहण के साथ-साथ साइकिल से देश के विभिन्न स्थानों की यात्रा कर चुकी हैं और महिलाओं में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम का आयोजन जांजगीर जिले के पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की श्रीमती अनीता अग्रवाल एवं श्रीमती राजेश्वरी पाटले के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पुलिस विभाग से रूपेश पाण्डेय (टी.आई. जांजगीर-चाम्पा), नितिन चंद्रवंशी एवं श्रीमती लक्ष्मी साहू (ए.एस.आई. जांजगीर-चाम्पा) तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती शिप्रा साहू एवं श्रीमती पिंकी ठक्कर उपस्थित रहीं।

 



कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से समीरा खान एवं अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यशाला से विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं में आत्मविश्वास, समानता, अधिकारों एवं आत्मनिर्भरता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यशाला के दौरान समीरा खान ने संस्था की बालिकाओं से सीधे संवाद करते हुए महिला उत्थान, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, समान अवसर तथा अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों से डरने के बजाय उनका साहस और आत्मविश्वास के साथ सामना करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को अपने सपनों को पहचानने, लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़े -  Baloda News : राजकेसर हॉस्पिटल बलौदा में वॉटर कलर पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

समीरा खान ने अपने पर्वतारोहण एवं साइकिल यात्रा के अनुभवों को भी विद्यार्थियों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उनकी साहसिक यात्राओं एवं संघर्षपूर्ण अनुभवों को सुनकर छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बालिकाओं को यह संदेश दिया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, मजबूत इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ने पर हर चुनौती का सामना किया जा सकता है।
जिसमें साइकिलिस्ट समीरा खान के द्वारा बताया गया कि परिवार एवं समाज में बालिकाओं को बेटों के समान ही अवसर प्राप्त हो तथा बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता,गुड टच- बेड टच, अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता, आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास अपने स्वास्थ्य के प्रति स्वयं सजग रहना एवं अपने सपनो को पूरा करने एवं जीने के लिए स्वयं ही प्रयास करना जैसी बातों पर चर्चा की गयी,,

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोयला वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई जांच की मांग,18 अगस्त को जन आंदोलन दीपका में

सुश्री समीरा खान पर्वतारोही एवं साइकिलिस्ट की उपस्थिति में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अंतर्गत कैरियर गाइडेंस एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीनेशन के संबंध में एवं लिंग भेद, सामाजिक असमानता तथा लैंगिक उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा, महिलाओं और बच्चियों के संबंध में अनेक क़ानून के संबंध मे जानकारी दी गई.
उनके द्वारा विशेष रूप में बच्चों से कहा गया कि “हम इस पूरे ब्रह्मांड की सबसे श्रेष्ठ रचना हैं। जीवन में आगे क्या होगा, यह हम निश्चित रूप से नहीं जानते, फिर भी यही हमारी विशेषता है। मैं कभी खुद का साथ नहीं छोडूँगी, जब तक कि मैं अपने लिए खुद का सबसे बेहतर संस्करण न बन जाऊँ।”

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : स्वतंत्रता दिवस पर राजस्व पटवारी संघ भवन में हुआ ध्वजारोहण
error: Content is protected !!