Sakti Pratibha Samman : घिवरा स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ 31 अगस्त को, कॅरियर मार्गदर्शन का भी होगा आयोजन, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष, एसपी समेत अन्य अतिथि होंगे शामिल…

सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के घिवरा गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 31 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे से ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा. स्कूल में आयोजन का यह चतुर्थ वर्ष है. इससे पहले, दोपहर 1:30 बजे से एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के आतिथ्य में ‘कॅरियर मार्गदर्शन’ का आयोजन होगा.

 



प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू होंगे. अध्यक्षता जिला पंचायत सक्ती की अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चन्द्रा करेंगी. अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर की उपाध्यक्ष रजनी साहू और एसपी प्रफुल्ल ठाकुर मौजूद रहेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जांजगीर-चाम्पा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिला पंचायत की सभापति मोहनकुमारी साहू, जैजैपुर जनपद पंचायत की अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खूंटे, डीईओ कुमुदिनी द्विवेदी, जैजैपुर बीईओ एम. लकड़ा, घिवरा के सरपंच विनय कश्यप, स्कूल जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष कृष्णकुमार कश्यप और स्कूल के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण डडसेना उपस्थित रहेंगे. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू और सदस्य राजीव लोचन साहू ने अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

इसे भी पढ़े -  CG News : इस IFS को मिली छग राज्य विकास निगम के संचालक की जिम्मेदारी, राज्य शासन ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!