छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 : जांजगीर-चांपा के गुलाबचंद यादव और प्रीतम दास महंत ‘उत्कृष्ट खिलाड़ी’ अलंकरण से मुख्यमंत्री के हाथों होंगे सम्मानित

जांजगीर-चांपा. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में जांजगीर-चांपा जिले का नाम गर्व से रोशन होगा। जिला जांजगीर-चांपा वूशु संघ के राष्ट्रीय मेडलिस्ट खिलाड़ी गुलाब चंद यादव और प्रीतम दास महंत को वूशु खेल में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा ‘उत्कृष्ट खिलाड़ी’ के अलंकरण से सम्मानित कर नगद पुरस्कार के लिये चयनित किया किया गया है।
यह राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 29 अगस्त को रायपुर स्थित भव्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा, जहाँ प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर खेल मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राज्य के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में जीवन कौशल एवं प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला आयोजित

उपलब्धियों से रोशन किया जिले का नाम
गुलाब चंद यादव : पिछले कई वर्षों से जिले में वूशु खेल को बढ़ावा देने और सैकड़ों युवाओं को तराशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में दर्जनों पदक हासिल किए हैं।
प्रीतम दास महंत : लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए वूशु स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले और राज्य का गौरव बढ़ाया है।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई

जिले और खेल जगत में हर्ष की लहर
इस उपलब्धि की खबर मिलते ही जांजगीर-चांपा जिले के खेल प्रेमी और खिलाड़ियों में भारी उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ गई है। हर्ष के इस अवसर पर संघ के सदस्य ममता देवांगन, गायत्री पाण्डेय, रीता धीवर, मनोज महंत, केशव बरेठ, अविनाश मांझी आदि सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!