Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन’ 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल…

जांजगीर-चांपा. खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 16 सितंबर को सुबह 11 बजे से कॅरियर मार्गदर्शन आयोजित होगा और दोपहर 2 बजे से वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ आयोजित होगा, जहां स्कूल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा. ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ के मुख्य अतिथि छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर जन्मेजय महोबे करेंगे, वहीं समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में एडिशनल एसपी डॉ. यूलैंडन यार्क, पामगढ़ एसडीएम आरके तम्बोली, नपं के अध्यक्ष गोविंद यादव, शिवरीनारायण तहसीलदार महेंद्र लहरे, पामगढ़ बीईओ रामेंद्र जोशी, नपं उपाध्यक्ष महेश्वर यादव, चाम्पा की माउंटेनर अमिता श्रीवास, 12वीं की टॉपर छात्रा खुशबू देवांगन, ड्रोन दीदी हेमलता मनहर, हायर सेकेंडरी स्कूल की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष धनेश्वरी आदित्य और मिडिल स्कूल जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष केवरा बाई सिदार समेत अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि, अधिकारी शामिल होंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का हुआ आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित...

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति आयोजन समिति खरौद के संयोजक राजकुमार साहू और हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य आरके गोस्वामी समेत स्टाफ ने अभिभावकों, स्थानीय लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

Related posts:

error: Content is protected !!