जांजगीर-चांपा. अकलतरा नगर पालिका के वार्ड 11 में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. नाली और गली की सड़क नहीं बनने से नाराज वार्डवासियों ने गंदे पानी में बैठकर अनोखा प्रदर्शन किया और बाद में मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. इस दौरान युवक ने गड्ढे के पानी में नहाकर विरोध जताया.









दरअसल, अकलतरा नगर पालिका के वार्ड 11 की गली में नाली का गंदा पानी भरा हुआ है. नाली और गली की सड़क का निर्माण नहीं होने से नाराज लोगों ने नाली के पानी पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे. फिर मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचे. तब गुस्साए लोगों ने अकलतरा-पामगढ़ मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था. सूचना के बाद अकलतरा SDM सुमित बघेल और अकलतरा पुलिस मौके की टीम मौके पर पहुंची. लोगों को समझाइश दी गई और आश्वासन दिया गया, जिससे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ.



